रास्ते को लेकर हुए झगड़े में एक की मृत्यु, 4 घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Sep, 2019 08:54 AM

in road quarrel four persons injured one dead

गत रात्रि के समय निकटवर्ती गांव हराज में घर को जाते रास्ते को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि परिवार के 4 अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

तलवंडी भाई/मुदकी(हैप्पी,पाल): गत रात्रि के समय निकटवर्ती गांव हराज में घर को जाते रास्ते को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि परिवार के 4 अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान नगिंद्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायलों में नगिंद्र की पत्नी हरजिंद्र कौर, पिता गुरदीप सिंह व दो बेटे हरवीर सिंह व मनवीर सिंह शामिल हैं, जिन्हें फरीदकोट के मैडीकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। 

उधर, मृतक की पत्नी हरजिंद्र कौर ने पुलिस को बयान दिया है कि उनका उनके पड़ोसी बलदेव सिंह के साथ घर को जाते रास्ते को लेकर झगड़ा चल रहा था। उसने बताया कि दोनों घरों के लिए एक ही रास्ता है।गत रात्रि के समय खाने के बाद उनका परिवार आपसी बातचीत में व्यस्त था कि मुख्य आरोपी बलदेव सिंह, उसके पुत्र अमनदीप सिंह, सुखविंद्र सिंह, मवप्रीत सिंह, मनजिंद्र सिंह, हरप्रीत कौर, जसविंद्र कौर व 5-6 अज्ञात व्यक्तियों ने बलदेव सिंह की भतीजी राजविंद्र कौर के उकसाने पर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसके पति की मौत हो गई। थाना तलवंडी भाई की प्रभारी शिमला रानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!