ट्रक ट्राला व कार में टक्कर, महिला हैड-कांस्टेबल की मौत

Edited By Kalash,Updated: 01 Apr, 2023 11:33 AM

collision between truck trolley and car female head constable died

पंजाब पुलिस में नियुक्त महिला हैड कांस्टेबल कुलविंदर कौर(32) निवासी गांव सनेर की मौत हो गई

फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव सांदे हाश्म के पास आज एक कार और ट्रक ट्राले के बीच टक्कर में पंजाब पुलिस में नियुक्त महिला हैड कांस्टेबल कुलविंदर कौर(32) निवासी गांव सनेर की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 महीने पहले उसकी कनाडा में रहते युवक के साथ शादी हुई थी और वह ड्यूटी से कार पर अपने घर आ रही थी। लोगों ने बताया कि जब यह महिला पुलिस कर्मचारी की कार गांव सांदे हाशम के पास पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ आ रहे ट्रक ट्राला चालक ने अचानक कट मार दिया जिससे ट्रक सीधा कार में जा लगी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का आगे वाला हिस्सा चकनाचूर हो गया और कुलविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस का पार्टी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है और ट्रक ट्राला चालक फरार हो गया है जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!