बच्चों द्वारा शराब बेचने का मामला, विभागीय कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल

Edited By Kalash,Updated: 25 May, 2022 12:35 PM

case of selling liquor by children

दो बच्चों की तरफ से शराब की एक दुकान पर शराब बेचे जाने की जानकारी मिली

फाजिल्का : फाजिल्का में दो बच्चों की तरफ से शराब की एक दुकान पर शराब बेचे जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद जहां मां-बाप की बच्चों प्रति संवेदनहीनता देखने को मिलती है, वहीं विभागीय कार्यशैली पर सवालिया निशान लगता है। बताया जा रहा है कि शराब लेने आया एक ग्राहक बच्चे से उसके पिता के बारे में पूछता है, जब बच्चा पिता के दुकान में न होने बारे जानकारी देता है तो ग्राहक सवाल करता है कि, क्या उसे अलग-अलग तरह की शराब के ब्रांडों के रेटों बारे पता है तो बच्चे हां में जवाब देते हैं। इसके बाद ग्राहक उस बच्चों से शराब खरीदता है और बच्चे शराब के लिए पैसों में से बकाया भी वापिस करते हैं। जानकारी के मुताबिक दुकान पर बैठने वाला बच्चा तीसरी कक्षा का विद्यार्थी है। 

इस संबंधी फाजिल्का के एक्साइज अधिकारी दलजीत सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि शराब की यह दुकान नई आबादी फाजिल्का की है और उसके खिलाफ कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को मामला भेज दिया गया है। 

इस संबंधी एक्साइज विभाग के ए.ई.टी.सी. उमेश भंडारी को उनका पक्ष लेने के लिए फोन किया तो उन्होंने इस बारे में इंकार करते कहा कि उन्हे को इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी दुकानदार इस तरह का काम बच्चे से करवा रहा है उसका चालान काटा जाएगा और मामले की गंभीरता को देखते हुए दुकानदार पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने इसके खिलाफ बोलते हुए कहा कि नियमों के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के बच्चों का तो शराब की दुकान में घुसना भी मना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!