सेफ स्कूल सेफ वाहन पॉलिसी को लेकर प्रशासन सख्त, जारी की हिदायतें

Edited By Kalash,Updated: 19 Aug, 2026 05:54 PM

safe school safe vehicle policy

सेफ स्कूल सेफ वाहन पॉलिसी की हिदायतों को लागू करने के लिए सहायक ट्रांसपोर्ट अफसर राकेश कुमार बांसल की ओर से शहर के समूह प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ दफ्तर रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर में बैठक की गई।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल आई.ए.एस. की ओर से दिए दिशा-निर्देशों के तहत और रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर अरविंदरपाल सिंह पी.सी.एस. की अगुवाई में सेफ स्कूल सेफ वाहन पॉलिसी की हिदायतों को लागू करने के लिए सहायक ट्रांसपोर्ट अफसर राकेश कुमार बांसल की ओर से शहर के समूह प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ दफ्तर रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर में बैठक की गई। 

इस बैठक में सहायक ट्रांसपोर्ट अफसर राकेश कुमार बांसल की ओर से समूह प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपलों/नुमाइंदों को सेफ स्कूल सेफ वाहन पॉलिसी की हिदायतों संबंधी जानकारी दी गई। इन हिदायतों के मद्देनजर समूह स्कूल मुखियों को स्कूल बस/वैन के कागजात, प्रदूषण, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, फस्र्ट एड किट, लेडीज अटेंडेंट और अन्य कागजात पूरे करने संबंधी जानकारी दी गई। समूह स्कूल मुखियों की ओर से बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों/वैनों के कागजात पूरे करने के लिए सहमति दी गई। स्कूल मुखियों की ओर से बताया गया कि उनके द्वारा समूह स्कूल बस ड्राइवरों के साथ मासिक बैठक की जाती है।

सहायक ट्रांसपोर्ट अफसर राकेश कुमार बांसल की ओर से बच्चों के माता-पिता से अपील की गई कि अपने बच्चे को स्कूल बस/वैन में लगाते समय ड्राइवर के पास वैलिड लाइसेंस और बस के कागजात मुकम्मल होने संबंधी ध्यान में रखा जाए। लड़कियों की स्कूल बस/वैन में लेडीज अटेंडेंट का होना जरूरी है। समूह स्कूल मुखियों को यह भी हिदायत की गई कि जिस स्कूल में 18 साल से कम उम्र के बच्चे मोटरसाइकिल लेकर स्कूल आते हैं, उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

संबंधित अधिकारी की ओर से बताया गया कि शहर के सभी स्कूलों की चेकिंग की जाएगी। जिस स्कूल की स्कूल बस/वैन की ओर से सरकार की ओर से जारी सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की हिदायतों का उल्लंघन किया गया तो संबंधित के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्कूल मुखियों की ओर से बताया गया कि उनके द्वारा समूह स्कूल बस ड्राइवरों के साथ मासिक बैठक की जाती है। इस मौके लिटिल फ्लावर स्कूल से रोहित बत्तरा, ग्लेडियस स्कूल से मैडम वीरपाल कौर, दून स्कूल से तरसेम सिंह, अकाल अकैडमी से कुलदीप सिंह, नेशनल पब्लिक स्कूल से बूटा सिंह और अन्य के अलावा ट्रांसपोर्ट विभाग से अजय कुमार, गुरनानक सिंह, दलजिंदर सिंह पी.सी.यू. उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!