Edited By Kalash,Updated: 03 Nov, 2026 05:18 PM

पुलिस ने मुलजिम के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरीदकोट (राजन): थाना सिटी-2 फरीदकोट की पुलिस ने एक व्यक्ति को 6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुलजिम के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी शकी व्यक्तियों की चैकिंग व गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस पार्टी सादिक चौक से भोलूवाला रोड की ओर जा रही थी तो दाना मंडी के गेट के नजदीक एक व्यक्ति बैठा दिखा, जो अपने सामने पड़े एक पारदर्शी मोमी लिफाफे की तलाशी कर रहा था। पुलिस पार्टी को देख वह घबरा गया व लिफाफा वहां ही छोड़कर खिस्कने का प्रयास करने लगा।
पुलिस मुलाजिमों ने शक के आधार पर साथी कर्मचारियों की मदद से उसे काबू कर लिया व उक्त लिफाफे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान लिफाफे में से भूरे रंग का शकी पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी जांच करने पर हेरोइन होने की पुष्टि हुई। इसका वजन करने पर 6 ग्राम पाया गया। काबू किए व्यक्ति की पहचान रोहित सिंह वासी बाजीगर बस्ती, फरीदकोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ के दर्ज कर लिया है व मामले की अगली जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here