केंद्रीय जेल में नशीला पदार्थ व मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी, हवालातियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 04 Nov, 2026 01:07 PM

drugs and mobile recover from central jail

केंद्रीय जेल फरीदकोट में नशीले पदार्थों और मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।

फरीदकोट (राजन): केंद्रीय जेल फरीदकोट में नशीले पदार्थों और मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत जेल प्रशासन द्वारा चलाई गई तलाशी मुहिम के दौरान 42 ग्राम चिट्टे जैसा दिखाई देने वाला नशीला पदार्थ और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने 3 हवालातियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल फरीदकोट के सहायक सुपरिंटेंडेंट प्रभदयाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 30 अक्तूबर को जेल के अंदर नियमानुसार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान हवालाती रामजोत सिंह निवासी दोसांझ रोड, मोगा की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 42 ग्राम चिट्टे जैसा दिखाई देने वाला नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

इस संबंध में जब रामजोत सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बरामद नशीला पदार्थ हवालाती बिलाल अहमद निवासी गांव हरी नौ, जिला फरीदकोट का है। इसके बाद बिलाल अहमद से पूछताछ करने पर उसने उक्त नशीले पदार्थ का संबंध हवालाती सुखविंदर सिंह निवासी गंडीविंड, जिला तरनतारन के साथ बताया।

शिकायत के अनुसार जब हवालाती सुखविंदर सिंह की तलाशी ली गई तो उसके गद्दे से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। इस मामले में थाना सिटी फरीदकोट की पुलिस ने तीनों हवालातियों के खिलाफ संबंधित कानूनों और जेल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अलावा पंजाब प्रिजन करेक्शनल सर्विस एक्ट-2026 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामले की अगली जांच सहायक थानेदार हरचरण सिंह द्वारा की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!