नहर से मिला अज्ञात युवक का शव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Oct, 2019 12:02 PM

dead body of unknown man found from canal

निकटवर्ती गांव हरिनौ के निकट नहर में से एक अज्ञात युवक का शव मिला है।

जैतो(जिंदल): निकटवर्ती गांव हरिनौ के निकट नहर में से एक अज्ञात युवक का शव मिला है। स्थानीय नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सदस्य तथा ड्राइवर फतेह सिंह ने बताया कि उन्हें किसी राहगीर ने फोन पर बताया कि हरिनौ नहर में एक शव पानी के ऊपर तैर रहा है। नौजवान सोसायटी के नेता लखविंद्र सिंह, रोबिन, सेवक सिंह, रेशम तथा नवनीत गोयल, हैप्पी आदि ने पहुंच कर नहर में तैर रहे उस शव को बाहर निकाला। 

इस मौके पर पुलिस कर्मचारी रमेशपाल सिंह, सिकंदर सिंह तथा भाग सिंह आदि मौजूद थे। सोसायटी द्वारा इस शव को पहचान के लिए कोटकपूरा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!