दहेज प्रताड़ना के आरोप, पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 29 Aug, 2022 11:12 AM

dowry harassment charges filed against husband and mother in law

दहेज प्रताड़ना के आरोपों में थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत

बठिंडा (विजय): दहेज प्रताड़ना के आरोपों में थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राजवीर कौर निवासी मुहालां, जिला बठिंडा ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसकी शादी अमनदीप सिंह निवासी बकिंठडा के साथ हुई थी जिसके उसके परिजनों ने हैसियत के अनुसार खर्च किया व सामान आदि दिया। लेकिन शादी के बाद उसके पति अमनदीप सिंह व सास गुरप्रीत कौर ने उसे और दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

उसने बताया कि आरोपी उससे 10 लाख रुपए की मांग करने लगे व पूरा न करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। बाद में आरोपियों ने उससे मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसके पति अमनदीप सिंह व सास गुरप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!