कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, हालत गंभीर

Edited By Kalash,Updated: 25 Jan, 2023 11:11 AM

car driver hit motorcyclist condition critical

बठिंडा-बरनाला मुख्य मार्ग पर गलत दिशा से आ रहे कार चालक ने सामने से आ रहे बुलेट मोटरसाइकिल को बुरी तरह कुचल डाला जिसकी हालत गंभीर बनी हुई

बठिंडा : बठिंडा-बरनाला मुख्य मार्ग पर गलत दिशा से आ रहे कार चालक ने सामने से आ रहे बुलेट मोटरसाइकिल को बुरी तरह कुचल डाला जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी अनुसार गांव भुच्चो खुर्द के पास गुरप्रीत सिंह निवासी फूल बुलेट मोटरसाइकिल पर गांव जा रहा था। सामने से गलत दिशा में आ रही टोयाटा की लीवा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी और चालक को गंभीर चोटें आई जिसे घायल हालत में आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार चालक गुरमेल सिंह मौके से फरार हो गया और पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

थाना कैंट के जांच अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है जो आई.सी.यू. में है। क्योंकि 26 जनवरी को मुख्यमंत्री का बठिंडा दौरा है पुलिस व्यस्त है और गणतंत्र दिवस के बाद ही बयान दर्ज किए जाएंगे, फिल्हाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!