मारपीट करने के आरोप, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 03 Jun, 2023 12:50 PM

allegations of assault case registered against 6 people

मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

बठिंडा : मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार सुखवीर सिंह निवासी बेअंत नगर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी सावन, चोचो निवासी बठिंडा, काला, काकू, काला निवासी खेता सिंह बस्ती ने उसकी मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इसी तरह बलवंत सिंह निवासी गहरी भागी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी मक्खन सिंह व दर्शन सिंह निवासी गहरी भागी ने उसके खेत को जाते रजबाहे में पेड़ को फैंक दिया। जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसकी मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!