भारी मात्रा में नशीले पदार्थों समेत 5 व्यक्ति काबू, 2 फरार

Edited By Kalash,Updated: 27 Sep, 2022 10:34 AM

5 people with huge amount of narcotics arrested

पुलिस ने 7 केसों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद करके 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): पुलिस ने 7 केसों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद करके 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 व्यक्ति फरार हो गए। जानकारी देते एस.एस.पी. संदीप मलिक ने बताया कि गश्त दौरान जब पुलिस पार्टी अनाज मंडी बरनाला में गौशाला की तरफ जा रही थी तो एक महिला पैदल आती दिखाई दी जिसने पुलिस पार्टी को देखकर लिफाफा नीचे फैंक दिया। लिफाफे में से 25 ग्राम हैरोइन करके आरोपी बलजीत कौर बरनाला को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बंटी सिंह निवासी बरनाला नशीली गोलियां बेचने का आदी है।

सूचना के आधार पर उसको गिरफ्तार करके उससे 500 नशीली गोलियां बरामद करके थाना रूड़ेके कलां में केस दर्ज किया गया। एक अन्य मामले में पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि रमनदीप सिंह निवासी मिट्ठेवाल जो बाहर से नशे वाली गोलियां लाकर बेचने का आदी है तथा अनाज मंडी छापा में नशे वाली गोलियां बेच रहा है, सूचना के आधार पर रेड करके उसको 500 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार करके थाना ठुल्लीवाल में केस दर्ज किया गया।

इसी तरह जब पुलिस पार्टी कपास मंडी बरनाला वाली रोड पर जा रही थी तो एक महिला प्लास्टिक की कैनी उठाए आती दिखाई दी जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ने लगी। उसको काबू करके उससे 16 बोतलें देसी शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान परमजीत कौर निवासी बरनाला के तौर पर हुई। एक अन्य मामले में पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि सूरज कुमार निवासी बरनाला बाहर से शराब लाकर बेचने का आदी है। वह आज भी चल फिरकर शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर रेड करके उसको 10 बोतलें शराब समेत गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह एक अन्य मामले में पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि अवतार सिंह निवासी दराका अपने घर नाजायज शराब निकालकर बेचने का आदी है। सूचना के आधार पर रेड करके वहां से 50 लीटर लाहन बरामद की गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। एक अन्य मामले में पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बिन्द्र सिंह निवासी शहौर अपने घर नाजायज शराब निकालकर बेचने का आदी है। सूचना के आधार पर रेड करके उसके घर से 225 लीटर लाहन बरामद की गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!