बड़ी वारदात से दहला पंजाब! मशहूर Youtuber के घर Firing

Edited By Kalash,Updated: 10 Aug, 2025 04:21 PM

youtuber house firing

पंजाब में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है।

होशियारपुर (अमरीक): पंजाब में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल होशियारपुर से मशहूर समाजसेवी और यूट्यूबर सिमरन उर्फ सैम के घर पर बीती रात अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चला दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियारपुर के मोहल्ला मॉडल टाउन में मशहूर समाजसेवी और यूट्यूबर सैम के घर पर रात करीब डेढ़ बजे दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा फायर किए गए। आपको बता दें कि सैम होशियारपुरी के नाम से यूट्यूबर पेज चलाने वाले सैम को पहले भी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी थी कि जालंधर की तरह उसके घर पर भी ग्रेनेड हमला किया जाएगा। होशियारपुर पुलिस द्वारा सैम को गनमैन भी मुहैया करवाए गए हैं।

PunjabKesari

सिमरन उर्फ सैम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले काफी समय से समाज सेवा का काम कर रहा हैं। बीती रात वह मॉडल टाउन स्थित अपने घर पर सो रहा था, तभी रात करीब डेढ़ बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उनके गेट पर दो फायर कर दिए, जिसके बाद उनकी आंख खुल गई और जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो बीहर दो गोलियों के खोल पड़े थे। उन्होंने तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मॉडल टाउन पुलिस ने आकर खोल को कब्जे में ले लिया और सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

सिमरन ने आगे बताया कि कुछ साल पहले उसे पाकिस्तान के मशहूर डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी थी कि जालंधर में फेंके गए ग्रेनेड की तरह उनके घर पर भी ग्रेनेड से हमला किया जाएगा। सिमरन और उनके परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हालांकि पुलिस ने उन्हें दो गनमैन मुहैया कराए हैं, लेकिन उनमें से एक पुलिसकर्मी टांग में परेशानी होने के कारण अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर पा रहा है। इसलिए उन्हें मेडिकल तौर पर पूरी तरह फिट गनमैन मुहैया कराए जाएं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!