पंजाब के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दादा ने रो-रोकर सुनाई दास्तां

Edited By Kalash,Updated: 13 Oct, 2024 04:21 PM

youth dies under suspicious circumstances

गत दिन पूरा पंजाब दशहरा मना रहा था, वहीं माछीवाड़ा साहिब के गांव मंड जोधवाल का एक परिवार अपने जवान बेटे की मौत का मातम मना रहा था।

माछीवाड़ा साहिब : गत दिन पूरा पंजाब दशहरा मना रहा था, वहीं माछीवाड़ा साहिब के गांव मंड जोधवाल का एक परिवार अपने जवान बेटे की मौत का मातम मना रहा था। जानकारी के अनुसार गांव मंड जोधवाल का गुरसेवक सिंह (25) नशे का आदी था और कल उसने नशे का इंजेक्शन लगा लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई।

इस दौरान मृतक के दादा शीशम सिंह ने हाथ में सिरिंज पकड़ कर रोते हुए बताया कि उसका पोता गुरसेवक सिंह नशे का आदी था। गुरसेवक के पिता की मौत हो चुकी थी और वह उनके साथ रहता था। शीशम सिंह ने बताया कि उसके पोते शादी हो चुकी थी पर नशे की लत के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। उन्होंने कई बार उसे नशा करने से रोका और वह कई बार नशा छोड़ भी देता था पर बीते दिन उसने नशे का इंजेक्शन लगा लिया और सो गया। जब वह उसे उठाने लगे तो वह नहीं उठा।      

उसके बिस्तर के पास ही सिरिंज पड़ी थी। इसके बाद उसे समराला के अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रमुख पवित्र सिंह ने बताया कि मृतक युवक गुरसेवक सिंह के पिता पंजाब पुलिस में नौकरी करते थे। पिता की मौत के बाद पुलिस की नौकरी उसकी मां को मिल गई जो कि नौकरी के सिलसिले में जालंधर में रहती थीं। मृतक के दादा ने कहा कि उसके पोते की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। वहीं मृतक की मां का कहना है कि उसका बेटा कोई भी नशा नहीं करता था उसके दादा-दादी उसे परेशान करते थे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!