सिविल अस्पताल के बाथरूम में संदिग्धावस्था में युवक की हुई मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Feb, 2020 11:05 AM

youth died in suspicious condition in bathroom of civil hospital

सिविल अस्पताल रूपनगर के मैडीकल वार्ड के बाथरूम में एक युवक की मौत होने का समाचार मिला है।

रूपनगर(सज्जन सैनी): सिविल अस्पताल रूपनगर के मैडीकल वार्ड के बाथरूम में एक युवक की मौत होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई बताई जा रही है, जबकि अस्पताल के डाक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (24) उर्फ नवी निवासी हुसैनपुर जिला रूपनगर के तौर पर हुई है। 

PunjabKesari, Youth died in suspicious condition in bathroom of civil hospital

अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवक बाथरूम में गया, लेकिन 2 घंटे तक वह बाहर नहीं आया। शक होने पर बाथरूम का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बाथरूम की दीवार पर चढ़कर देखा तो वह गिरा हुआ था। अंदर से बाथरूम का दरवाजा खोल कर उसे बैड पर लिटाया गया। डाक्टरों ने चैक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari, Youth died in suspicious condition in bathroom of civil hospital

शक जाहिर किया जा रहा है कि मृतक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। जिस बाथरूम से उसका शव मिला है, उसी बाथरूम में सरिंज का कवर भी पड़ा था।

PunjabKesari, Youth died in suspicious condition in bathroom of civil hospital

इस संबंधी जब सिविल अस्पताल के डाक्टर गौरव अहुजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैडीकल वार्ड के बाथरूम से गुरप्रीत सिंह मृत मिला है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई के बाद उसका शव वारिसों के हवाले किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!