वाटर कूलर से करंट लगने के कारण मासूम बच्ची की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Oct, 2019 11:58 AM

young girl died due to electric shock

स्थानीय सब्जी मंडी के वाटर कूलर में करंट आने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई।

बलाचौर(तरसेम कटारिया / किरण): स्थानीय सब्जी मंडी के वाटर कूलर में करंट आने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई।

मृतका की दादी फूलवती ने बताया कि वह अपनी पोती नीलम के साथ सब्जी मंडी सामान लेने गई थी। कुछ देर बाद नीलम वहां लगे वाटर कूलर पर पानी पीने के लिए चली गई। उसने जैसे ही कूलर को हाथ लगाया तो करंट के कारण नीलम उसकी चपेट में आ गई। वहां उपस्थित लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां  डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि नीलम के माता-पिता लेबर का काम करते हैं।

पारिवारिक सदस्यों की मांग है कि उनकी बच्ची की मौत के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि आने वाले समय में दोबारा ऐसी घटना न हो। थाना सिटी पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कर वारिसों को सौंप दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!