पंजाब में खौफनाक वारदात, तेजधार हथियार से महिला की ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 20 Jun, 2024 03:25 PM

women murder in punjab

मोहाली के फेज-1 स्थित एक होटल से एक महिला का शव बरामद किया गया है, जिसकी तेजधार हथियारों से हत्या की गई है।

मोहाली : मोहाली के फेज-1 स्थित एक होटल से एक महिला का शव बरामद किया गया है, जिसकी तेजधार हथियारों से हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नवांशहर की रहने वाली सुनीता के रूप में हुई है।   

पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि सुनीता, एक व्यक्ति और करीब 5 साल के बच्चे से बुधवार रात को होटल के कमरे में रुकी थी। सुबह के समय जब कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ ने चैक किया और देखा कि सुनीता का शव वहां पड़ा हुआ है और उसके साथ रात के समय रुका व्यक्ति गायब है।

बताया जा रहा है कि सुनीता की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लापता व्यक्ति की पहचान भी कर ली गई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!