गुटका साहिब की ‘बेअदबी’ करने वाली महिला गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Feb, 2021 10:39 AM

woman who  disgrace  gutka sahib arrested

थाना छहर्टा के क्षेत्र जंडपीर कालोनी में गुटका साहिब की बेअदबी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अमृतसर(अरुण): थाना छहर्टा के क्षेत्र जंडपीर कालोनी में गुटका साहिब की बेअदबी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ए.सी.पी. पश्चिमी देव दत्त शर्मा ने बताया कि उक्त महिला पूनम महाजन द्वारा मकान के निर्माण के मौके पर रखे गए गुटका साहिब के बेअदब किए अंग बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही सत्कार कमेटी सदस्यों के अलावा एस.जी.पी.सी. कमेटी के वर्कर मौके पर पहुंच गए। ए.सी.पी. देव दत्त शर्मा ने बताया कि गुटका साहिब के बेअदब हुए अंगों को एकत्रित कर गुरुद्वारा साहिब ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है।

बेअदबी करने वालों को मिले सख्त सजा : बीबी जागीर कौर
अमृतसर (दीपक): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने कृष्णा एन्क्लेब (छहर्टा) में हुई पवित्र गुटका साहिब की बेअदबी की ङ्क्षनदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पवित्र गुटका साहिब की तौहीन बर्दाश्त नहीं की जा सकती, इसलिए दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!