महिला ने नहर में लगाई छलांग

Edited By Des raj,Updated: 12 Aug, 2018 10:09 PM

woman leap in canal

नानक नगरी निवासी एक महिला ने गत देर सायं नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे समय रहते बचा लिया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

अबोहर (भारद्वाज): नानक नगरी निवासी एक महिला ने गत देर सायं नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे समय रहते बचा लिया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। 

जानकारी के अनुसार नानक नगरी निवासी करीब 45 वर्षीय महिला ने शनिवार देर सायं हनुमानगढ़ रोड से गुजरती नहर में छलांग लगा दी। इसी दौरान नहर के निकट काम कर रहे कुछ लोगों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला और नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को सूचित किया, जिस पर समिति के सेवादार राजू चराया व बिट्टू नरूला मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डा. युधिष्ठर चौधरी ने अन्य डाक्टरों की मदद से बड़ी मशक्कतके बाद महिला की जान बचाई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!