पति ने कहा-BP Low... बहन को इस हाल में देख भाईयों को रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Kamini,Updated: 23 Nov, 2024 06:34 PM

woman dies under suspicious circumstances

बहन के पति ने उन्हें रात करीब 3 बजे फोन आया कि सुमन का बीपी कम हो गया, जिस कारण उसका शरीर ठंडा पड़ गया है।

लुधियाना : जिले से बड़ी घटना सामने है, जहां दिव्यांग महिला कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतक महिला की पहचान सुमन के रूप में हुई है, जिसकी 20 साल पहले रिंकू से शादी हुई थी और दोनों के 3 बच्चे भी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी दिव्यांग हैं। युवती के मायके परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी से मारपीट करके मौत के घाट उतारा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की मौसी के बेटे ने बताया कि बहन के पति ने उन्हें रात करीब 3 बजे फोन आया कि सुमन का बीपी कम हो गया, जिस कारण उसका शरीर ठंडा पड़ गया है। परिवार वालों ने सोचा अगर उसका बीपी कम हो गया है तो उसका पति उसे डाक्टर के पास ले गया होगा। मृतक के भाई सन्नी ने बताया कि जब वह सुबह बहन के घर गए तो उसका शव देखा। उसके शव पर कई निशान थे, साथ हाथों में नाखून लगे होने के निशान थे। परिवार वालों ने बताया कि उन्हें शक है कि सुमन का गला घोंट कर हत्या की गई है। 

वहीं उन्हें पता चला कि सुमन के बेटे ने अपनी मां का शव पंखे से लटकता हुए देखकर शोर मचाया। भाई ने बताया कि 6 महीने पहले सुमन का अपने पति के साथ विवाद हो गया था। उसके पति रिंकू का किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे। दोनों एक की बैंक में काम करते हैं। सुमन का पति रिंकू उस महिला से शादी करने की बात कह रहा था। इसी बीच परिवार वालों ने रिंकू को समझाकर मामला शान्त करवा दिया था। परिवार वालों ने मृतक सुमन के शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही है। उसके बाद ही खुलासा होगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!