क्या शहर में नए निगम कमिश्नर कर पाएंगे इन चुनौतियों को पार? टिकीं सबकी नजरें

Edited By Urmila,Updated: 14 Sep, 2024 03:13 PM

will the new municipal commissioner be able to overcome these challenges

जानकारी के अनुसार इससे पहले लुधियाना निगम के 35 कमिश्नर चार्ज संभाल चुके हैं लेकिन शहर की समस्याएं का हल नहीं हो सका है।

पंजाब डेस्क: लुधियाना में सोमवार को  निगम के नए कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ड्यूटी ज्वाइन करेंगे जिनके आगे शहर की बड़ी चुनौतियों का पहाड़ खड़ा है। जानकारी के अनुसार इससे पहले लुधियाना निगम के 35 कमिश्नर चार्ज संभाल चुके हैं लेकिन शहर की समस्याएं का हल नहीं हो सका है। नए कमिश्नर को सामने खड़े कूड़े के पहाड़ के अलावा, वेतन संकट व पीएम जमा करवाना, अवैध निर्माण की शिकायतें, आय के स्रोत में वृद्धि के अलावा अतिक्रमण पर फोकस करना पड़ेगा। इन चुनौतियों को लेकर अब सबकी नजरें नए कमिश्नर पर टिक गई हैं।

नगर निगम लुधियाना शहर की समस्याओं से घिरा हुआ है। ताजपुर डंप साइट में कूड़े के पहाड़ सबसे बड़ी चुनौती है जिसे हल करने में हर कमिश्नर आज तक नाकाम रहा है। इसी के साथ निगम गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने में भी सफल नहीं हो सका है। शहर की साफ-सफाई को लेकर नगर निगम से संबंधित कई मामले एन.जी.टी. के पास पहुंचे है जिसे लेकर एन.जी.टी. ने निगम को जुर्माना भी लगाया है। बात करें निगम प्रबंधन के वेतन की तो नए कमिश्नर के लिए नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को वेतन देना भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है क्योंकि निगम वित्तीय हालत सही नहीं है।  

नगर निगम को डीजल, सामान आदि जरूरतें पूरी करने के लिए करोड़ों रुपए चाहिए होते हैं लेकिन निगम फंड ये सब पूरा करने में असमर्थ है। लेकिन निगम इनकम पर एक नजर डाली जाए तो 100 करोड़ से अधिक प्रापर्टी टेक्स व जी.एस.टी. की शेयर किस्त वार्षिक 630 करोड़ आती है इसके अलावा निगम को किराया, चालान आदि से भी आमदन मिलने का स्रोत है लेकिनआमदन के और स्रोत बढ़ाने के लिए और रास्ते अपनाने की जरूरत है। वहीं शहर में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम चर्चा का विषय बना हुआ है।

शहर में अतिक्रमण भी नए कमिश्नर के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। जगह-जगह अतिक्रमण बढ़ने से ट्रैफिक समस्या खड़ी हो रही है। जगह-जगह लगी रेहड़ी फंड़ियों के कारण लंबा जाम लग जाता है। कई बार निगम की ओर से समस्या को हल करने के लिए रेहड़ियों, फड़ियों पर बड़ा एक्शन लिया गया लेकिन वह इस समस्या को हल करने में अभी तक असफल है। अब देखना होगा कि निगम के नए कमिश्नर इन समस्याओं से भरी चुनौती रूपी फाइलों से कैसे जूझते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!