Edited By Urmila,Updated: 02 May, 2022 01:16 PM

बीते कई दशकों में पंजाब पर चढ़े करीब 3 लाख करोड़ रुपए के कर्ज की जांच का आदेश देने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा वङ्क्षडग़ ने पूछा कि क्या ...
चंडीगढ़ (अश्वनी कुमार): बीते कई दशकों में पंजाब पर चढ़े करीब 3 लाख करोड़ रुपए के कर्ज की जांच का आदेश देने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग ने पूछा कि क्या वह 40 दिन के कार्यकाल वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लिए गए 7000 करोड़ रुपए के लोन की जांच के आदेश भी देंगे?
उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां जो बीते 50 साल में नहीं कर सकीं, आप ने 40 दिन में ही कर दिखाया है। वङ्क्षडग़ ने कहा कि एक दिन के 175 करोड़ रुपए (40 दिनों में 7000 करोड़ रुपए) के साथ यदि आप सरकार अन्य 5 साल सत्ता पर रही तो राज्य पर 3.2 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
मुख्यमंत्री को पटियाला का दौरा करना चाहिए था
अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कहां गायब हो गए हैं, जिन्हें लोगों में पुन: भरोसा कायम करने के लिए पटियाला का दौरा करना चाहिए था। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि हम समझ सकते हैं कि गत दिवस आपको दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की कान्फ्रेंस में शामिल होना था लेकिन आप आज शहर के दौरे पर क्यों नहीं गए?
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here