पत्नी ने BF संग मिल पति को उतारा मौत के घाट, दो महीने से रच रहे थे साजिश

Edited By Tania pathak,Updated: 26 Jul, 2021 02:51 PM

wife put her husband to death with bf

एस.एस.पी. हरमनवीर सिंह गिल ने आज यहां प्रैस कांफ्रेंस दौरान बताया कि एक सब्जी विक्रेता सुखविंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी प्रीत नगर मोगा की हत्या उस समय की गई थीं जब वह अपनी पत्नी व बच्चों सहित....

मोगा (आजाद): शहर मोगा में सब्जी विक्रेता के कत्ल की घटना के मामले को जिला मोगा पुलिस ने 48 घंटों में सुलझा लिया है। घटना के आरोपियों को इस वारदात में प्रयोग किए हथियार व वाहन सहित काबू किया गया है।

एस.एस.पी. हरमनवीर सिंह गिल ने आज यहां प्रैस कांफ्रेंस दौरान बताया कि एक सब्जी विक्रेता सुखविंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी प्रीत नगर मोगा की हत्या उस समय की गई थीं जब वह अपनी पत्नी व बच्चों सहित अपने घर में सोया हुआ था। इस संबंधी 23 जुलाई को धारा 302, 34 आई.पी.एस. के तहत थाना सिटी मोगा में मृतक व्यक्ति के भाई भूपेन्द्र सिंह पुत्र बलजीत सिंह के बयान पर दर्ज की गई थीं। उन्होंने कहा कि इस मामले को हल करने के लिए थाना सिटी साऊथ, सी.आई.ए. स्टाफ मोगा व साइबर सैल मोगा की टीमों को शामिल करके एक संयुक्त जांच टीम बनाई गई थीं।

केस की जांच के लिए फॉरेंसिक व डिजिटल साधन भी प्रयोग किए गए थे। जांच दौरान जांच टीम ने मृतक की पत्नी द्वारा बताई गई कहानी व अपराध के स्थान पर देखे हलातों में बहुत सारे अंतर देखा। हत्या समय पति के पास सोने के बावजूद पत्नी ने कहा कि उसको घटना बारे कोई भी पता नहीं लगा तथा और कई पक्षों ने पत्नी को शक के घेरे में ले आया। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने भी पत्नी की ओर इशारा किया था। पूछताछ करने पर पत्नी ने आखिरकार अपना अपराध कबूल को मान लिया तथा अपराध में अपने भाईवाल बारे जानकारी दी।

इस मामले को सुलझाने के लिए सी.डी.आर, आई.पी.डी.आर. तथा सी.सी.टी.वी. फुटेज का सहारा लिया गया। जांच दौरान अमनदीप कौर ने खुलासा किया कि वह संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह को करीब 8-9 महीने पहले ओला पार्टी नामक सोशल मीडिया एप द्वारा मिली थी। इस दौरान उनमें प्यार हो गया तथा कभी-कभी मिलने लगे। लगभग 2 महीने पहले उसने संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह व जसवीर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के साथ मिलकर अपने पति को खत्म करने की साजिश रची थीं, ताकि वह संदीप से विवाह करवा सके। कत्ल की रात को उसने संदीप के लिए दरवाजा खोला, जबकि जसवीर बाहर मोटर साइकिल की प्रतीक्षा कर रहा था।

संदीप व अमनदीप ने कुल्हाड़ी से उसका गला काटकर सुखविंदर सिंह का कत्ल कतर दिया। संदीप व जसवीर उसके बाद अपने मोटरसाइकिल पर चले गए। कुछ समय बाद अमनदीप कौर ने शक से बचने के लिए एक ड्रामा रचना शुरू किया तथा परिवार के अन्य सदस्यों को इस कत्ल बारे बताया। पुलिस ने कत्ल के लिए इस्तेमाल की कुल्हाड़ी, प्रयोग किए मोटरसाइकिल तथा सबूत तहत खून के दाग वाले कपड़े बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने अमनदीप कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी नंबर- 15 प्रीत नगर मोगा, संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव मिधा पी.एस.कबरवाला जिला मुक्तसर, जसवीर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव मिधा श्रीमुक्तसर साहिब को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!