बड़ा सवाल : अब कैप्टन द्वारा कांग्रेस में शामिल करवाए ‘आप’ विधायकों का क्या होगा?

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Sep, 2021 02:23 PM

what will happen to aap mlas who included in congress by captain

कैप्टन अमरिन्दर सिंह चाहे ही अपनी राजनैतिक पारी जारी रखने का दावा कर चुके हैं पर पंजाब कांग्रेस की राजनीति में कैप्टन युग का अंत हो गया है।

लुधियाना (हितेश): कैप्टन अमरिन्दर सिंह चाहे ही अपनी राजनैतिक पारी जारी रखने का दावा कर चुके हैं पर पंजाब कांग्रेस की राजनीति में कैप्टन युग का अंत हो गया है। इसके चलते आम आदमी पार्टी के उन विधायकों के राजनैतिक भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है, जिनको कैप्टन की तरफ से कांग्रेस में शामिल करवाया गया था।

इनमें सुखपाल खैहरा, जगदेव सिंह कमालू, पिरमल सिंह और नाजर सिंह मानशाहिया के नाम शामिल हैं, हालांकि खैहरा तो पुराने कांग्रेसी हैं और भुलत्थ सीट पर कोई प्रमुख दावेदार न होने के कारण उन्हें टिकट मिलने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी पर बाकी तीन विधायक जिन सीटों पर चुनाव जीते थे, उनपर कांग्रेस के पूर्व विधायक या मजबूत दावेदार सक्रिय हैं। इन दावेदारों ने नेतृत्व में बदलाव के बाद अपनी टिकट पक्की करने के लिए कवायद तेज कर दी है।

इसके इलावा आम आदमी पार्टी में से आए विधायकों को आने वाली विधान सभा चुनाव में टिकट मिलने की संभावना पिछले कुछ दिनों में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर और धुंधली हो गई है। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा की तरफ से नवजोत सिद्धू को प्रैस कांफैंस के दौरान कमालू को कुर्सी पर बैठने से रोकनो का मामला मुख्य रूप में शामिल हैं।

इसी तरह आप से आए उक्त विधायकों को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने से रोकनो की भी चर्चा है। इन सब के बाद उक्त विधायक लगातार कांग्रेस की गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं और उन्होंने नए नियुक्त मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को बधाई भी दी है, फिर भी यदि पार्टी ने उनके प्रति अपना रवैया न बदला तो उन्हे नए विक्लप तलाशने पड़ेगे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!