Jalandhar के अर्बन एस्टेट स्थित स्पा सैंटर में ये क्या चल रहा है ? लग रहे गंभीर आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Aug, 2026 08:44 PM

what is going on at the spa center in jalandhar s urban estate

शहर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफिरोशी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला अर्बन एस्टेट स्थित ताज होटल के पास चल रहे एक स्पा सेंटर से जुड़ा बताया जा रहा है।

जालंधर: शहर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफिरोशी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला अर्बन एस्टेट स्थित ताज होटल के पास चल रहे एक स्पा सेंटर से जुड़ा बताया जा रहा है।

बता दें कि अर्बन एस्टेट में ताज होटल के सामने कुछ समय पहले पुलिस द्वारा रॉयल स्पा पर रेड की गई थी। इस कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए कथित गतिविधियों पर रोक लगी थी, लेकिन अब आरोप है कि ताज होटल के पास स्थित इग्नाइट स्पा सेंटर में काम तेजी से चलना शुरू हो गया है। आस पास कई स्पा बंद हैं जिसका फायदा इस स्पा सेंटर के मालिक को हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि यहां ग्राहकों से स्पा सर्विस के नाम पर पहले काउंटर पर पैसे लिए जाते हैं, जबकि कथित अतिरिक्त सेवाओं के लिए केबिन में अलग से रकम वसूले जाने के आरोप हैं। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि सेंटर में बाहर से युवतियों को बुलाकर स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
 
कुछ दिन पहले हुई रेड के दौरान पुलिस ने कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि कुछ सेंटरों में बाहर से महिलाओं को पैसे का लालच देकर बुलाया जाता था और उनसे देह व्यापार करवाने के आरोप लगे थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!