Edited By Kalash,Updated: 01 May, 2022 03:42 PM

आसमान से बरस रही गर्मी के बीच रविवार सुबह चली ठंडी हवाओं ने लोगों को कुछ राहत दी। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोग कराह रहे थे
जालंधर : आसमान से बरस रही गर्मी के बीच रविवार सुबह चली ठंडी हवाओं ने लोगों को कुछ राहत दी। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोग कराह रहे थे इसी बीच आज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी और कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी हो सकती है। हालांकि यह राहत महज एक-दो दिन के लिए ही होगी। इसके बाद फिर बढ़ता तापमान लोगों के पसीने निकालने वाला है। गौरतलब है कि बीते दिन अधिकतम तापामन 45 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं आज दोपहर के समय भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक दर्ज किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here