भारी बारिश से मौसम हुआ सुहावना, खिले किसानों के चेहरे (तस्वीरें)

Edited By Kalash,Updated: 11 Aug, 2024 11:36 AM

weather became pleasant due to heavy rain

सावन माह के 27वें दिन आज रविवार को सुबह ही जोरदार बारिश हुई। लगातार एक से डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

टांडा उड़मुड़ : सावन माह के 27वें दिन आज रविवार को सुबह ही जोरदार बारिश हुई। लगातार एक से डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं सावन माह की प्रमुख धान की फसल की खेती कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।    

PunjabKesari

इस भारी बारिश के कारण जहां मौसम सुहावना हो गया है वहीं इस बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भी भर गया। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश होने के कारण जिला होशियारपुर के अलग-अलग चोअ से पानी आना शुरू हो गया है। इसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश अभी इसी तरह जारी रहेगी।  

PunjabKesari

गौरतलब है कि बरसात के दिनों में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई थी, जिस कारण गर्मी में वृद्धि के साथ-साथ बिजली की खपत में भी भारी वृद्धि हुई थी। आज बारिश होने से पावरकॉम को भी बड़ी राहत मिलेगी। रविवार सुबह हुई बारिश ने मौसम को ठंडा और सुहावना बना दिया है। वहीं दूसरी ओर एस.डी.एम.  टांडा व्योम भारद्वाज ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भी हो रही बारिश के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है।   

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!