एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज होगा विरासत-ए-खालसा का नाम

Edited By Vatika,Updated: 10 Aug, 2019 10:21 AM

virasat e khalsa s name will be recorded in asia book of records

सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना म्यूजियम

गुरदासपुर (हरमनप्रीत): करीब 8 साल पहले श्री आनन्दपुर साहब की पवित्र धरती पर सिख धर्म की स्थापना व पंजाब के अमीर विरसे संबंधी प्रचार और पसार के लिए बनाए गए विरासत-ए- खालसा का नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल होने जा रहा है। इससे पहले भी इस पवित्र और प्रसिद्ध म्यूिजयम की सुंदरता के अलावा अन्य कई खूबियों की वजह से इसका चयन लिमका बुक ऑफ रिकार्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के लिए हो चुका है। अब तीसरी बार इस प्रभावशाली अजूबे का चयन एक दिन में देखने के लिए आने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा होने के कारण एशिया बुक ऑफ रिकार्ड के लिए किया गया है। 

PunjabKesari
8 सालों में 10 मिलियन लोग देख चुके हैं विरासत-ए-खालसा
विरासत-ए-खालसा की बनावट और तैयारी के लिए कई सालों का समय लगा था जिस के बाद नवम्बर 2011 दौरान इसका उद्घाटन किया गया था। उस समय से अब तक करीब 8 सालों के समय के दौरान करीब 10 मिलियन से ’यादा लोग इस पवित्र और धार्मिक स्थान पर आ चुके हैं। आमतौर पर करीब 5 से 6 हजार लोग इस म्यूिजयम का रोजमर्रा में दौरा करते हैं जहां सिख धर्म की स्थापना के अलावा पंजाब के इतिहास के साथ जुड़ी अहम घटनाओं को बहुत ही प्रभावी ढंग से दिखाया गया है। इस म्यूजियम रूपी इमारत में इस्तेमाल की गई तकनीक और पेशकारी के ढंग तरीकों सहित इमारत की सुंदरता आदि अपने आप में एक मिसाल है जिस कारण हरेक साल यहां आने वाले यात्रियों की संख्या में विस्तार होता है। 

PunjabKesari
20 मार्च को एक ही दिन आए 20 हजार 569 यात्री
इस साल 20 मार्च का दिन ऐसा था जिस दिन आम दिनों की अपेक्षा करीब 4 गुणा यात्रियों ने विरासत-ए-खालसा का दौरा किया। इस दिन आए यात्रियों की संख्या ने सभी रिकार्ड तोड़ते हुए इस अहम स्थान को एशिया क्षेत्र में एक दिन में सब से अधिक देखा जाने वाला मयूजियम बना दिया जिस कारण इस का नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करने के लिए चुना गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!