गांव वालों ने घेर लिए पंजाब पुलिस के मुलाजिम! मंगवानी पड़ गई फोर्स, जानें क्या है मामला

Edited By Urmila,Updated: 07 Sep, 2024 10:28 AM

villagers surrounded punjab police personnel

बटाला के गांव में बलात्कार के मामले में युवक को गिरफ्तार करने गई पुलिस को गांववालों ने घेर लिया।

गुरदासपुर : बटाला के गांव में बलात्कार के मामले में युवक को गिरफ्तार करने गई पुलिस को गांववालों ने घेर लिया। जब पुलिस उक्त युवक को गिरफ्तार कर ले जा  रही थी तो लोगों ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की। मजबूरन पुलिस पार्टी को वहां से निकलने के लिए और पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम गांव मरड़ में बलात्कार के मामले में युवक को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपी के परिवार ने कहा कि उनके बेटे के खिलाफ दर्ज मामले की अभी जांच चल रही है। उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा था। वहीं, लोगों से घिरे कर्मचारियों को और पुलिस बल बुलाना पड़ा और युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। बटाला पुलिस अब अपनी ड्यूटी में बाधा डालने वाले इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!