Edited By Kalash,Updated: 01 Feb, 2025 01:42 PM
सैकड़ों पुलिस कर्मी गांव चाहडा में पहुंचे और बायो प्लांट का विरोध करने वाले लोगों को घरों में ही हाउस अरेस्ट किया गया।
लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव बग्गा कला में रिलायंस कंपनी के बायो प्लांट का विरोध करने वाले गांव चाहडा के कई लोगों को आज पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया। इस मौके पर डी.सी.पी. शुभम अग्रवाल, ए.डी.सी.पी. रमनदीप सिंह भुल्लर, ए.डी.सी.पी. क्राइम अमनदीप सिंह बराड़, ए.सी.पी. वेस्ट गुरदेव सिंह, थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर सहित सैकड़ो पुलिस कर्मी गांव चाहडा में पहुंचे और बायो प्लांट का विरोध करने वाले लोगों को घरों में ही हाउस अरेस्ट किया गया।
भारतीय किसान यूनियन दोआबा के मालवा जोन प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया को भी घर में हाउस अरेस्ट किया गया। इसके बाद गांव वासियों द्वारा पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया गया। बाद में सभी गांव वासियों द्वारा बग्गा कला में रिलायंस कंपनी के बायो प्लांट के बाहर धरना लगाकर पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोश प्रदर्शन किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here