जेल से छूटने के बाद सिंगला की इस तस्वीर ने उड़ाए हर किसी के होश, भड़की कांग्रेस ने CM से पूछा ये सवाल

Edited By Vatika,Updated: 04 Aug, 2022 01:44 PM

vijay singla picture viral

जेल से रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

चंडीगढ़ः जेल से रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सिंगला ने सोशल मीडिया पर एक  तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पंजाब विधानसभा सेक्रेट्रिएट में सरकारी आश्वासन कमेटी की मीटिंग में शामिल होते दिखे।

 

इसी बीच पंजाब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किए हैं। फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर लिखा," वैसे तो सीएम भगवंत मान कहते थे कि भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की उनकी सरकार में कोई जगह नहीं है। दूसरी तरफ वह विधायक ही विधानसभा सेक्रेट्रिएट में मीटिंग कर रहे हैं। यह कैसा बदलाव है?बता दें कि सिंगला पर हर काम में 1% कमीशन मांगने के आरोप थे। उक्त दावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास आई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने विजय सिंगला को बुलाकर पूछा तो उन्होंने गलती कबूल की थी। इसके बाद मान ने सिंगला के खिलाफ करप्शन का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!