ग्लाडा में तैनात महिला क्लर्क गिरफ्तार, होश उड़ा देगा मामला

Edited By Kamini,Updated: 09 Jan, 2025 07:00 PM

vigilance bureau arrested female clerk

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है।

पंजाब डेस्क : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने लुधियाना से एक महिला क्लर्क को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) लुधियाना में तैनात क्लर्क (फ्रंट डेस्क एग्जीक्यूटिव) अनिक्षा देवी को गूगल-पे के जरिए 1500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लुधियाना के हेबोवाल कलां के न्यू दीप नगर निवासी अभिजीत सिंह वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की है। आरोपी अनिक्षा देवी दशमेश नगर, गांव इयाली खुर्द, लुधियाना की रहने वाली है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार डीलिंग क्लर्क अनिक्षा देवी ने शिकायतकर्ता को प्लॉट की बिक्री के लिए आवश्यक एनओसी प्राप्त करने के लिए 4251 रुपए की ऑनलाइन फीस का भुगतान करने के लिए कहा था।

इसके अलावा महिला क्लर्क ने एनओसी जारी करने के लिए गूगल पे के जरिए 1500 रुपए की रिश्वत मांगी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत विजीलेंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!