Edited By Urmila,Updated: 22 Aug, 2025 04:10 PM

गत दिवस शादी समारोह में डी.जे. पर गाना लगाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने डी.जे. वाले पर हमला कर दिया
साहनेवाल : गत दिवस शादी समारोह में डी.जे. पर गाना लगाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने डी.जे. वाले पर हमला कर दिया और डी.जे. वाला निखिल शाह घायल हो गया था जिस पर पुलिस ने लड़ाई झगड़े सबंधी मामला दर्ज किया था। वहीं गंभीर घायल हुए निखिल शाह की 2 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि हत्या की धाराएं लगाकर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
थानेदार गुरमीत सिंह ने जानकारी दी कि मृतक निखिल शाह के भाई बिल्टू शाह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का डी.जे. का काम था। निखिल अपने दोस्त रोहित पुत्र रणजीत निवासी नजदीक सैक्रेड हार्ट स्कूल के पीछे गांव मजारा रोड, लुधियाना जो खुद भी डी.जे. का काम करता था, उसकी शादी की जागो के प्रोग्राम में निमंत्रण मिलने पर शामिल होने गया था।
जहां उसके भाई का जागो में गाना लगाने संबंधी निखिल का रोहित के साथ गाना लगाने को लेकर बहस हो गई जो रोहित के दोस्त भी जागो के प्रोग्राम में आए थे जो झगड़ने लगे। प्रोग्राम में आए संजय कुमार निवासी गांव धरोड़, साहनेवाल और परजोत सिंह उर्फ जोत वार्ड नंबर 11 दशमेश नगर कालोनी, साहनेवाल और 2 अन्य अज्ञात व्यक्तियों उसके भाई के सिर पर कड़े से वार किया।
उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, इस पर सिविल अस्पताल साहनेवाल से बाहर आते समय फिर मारपीट की व उसके भाई के सिर पर बेसबैट मारा। उसे वह लुधियाना अस्पताल ले गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। थानेदार गुरमीत सिंह ने बताया कि 2 आरोपियों संजय कुमार व परजोत सिंह उर्फ ज्योति को गिरफ्तार करने के बाद माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल करके आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here