पंजाब का चर्चित influencer नए विवाद में, पुलिस ने घर से उठाया

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Aug, 2025 06:52 PM

punjab s famous influencer in new controversy

लुधियाना में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है।

लुधियाना : लुधियाना में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लुधियाना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्फ्लूएंसर और जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, प्रिंकल को बीती रात पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके खिलाफ 2022 में दर्ज हुए एक पुराने मामले में यह एक्शन लिया गया है।
 
सूत्रों के मुताबिक, 2022 में प्रिंकल पर एडवोकेट की पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप था। उस समय प्रिंकल ने अपने फेसबुक पेज पर वकील की पत्नी के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और उसका नाम एक ऐसे शख्स से जोड़ दिया, जिसे वे जानते तक नहीं थे। इस घटना से एडवोकेट के परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। इसके बाद एडवोकेट ने थाना सराभा नगर पुलिस के पास लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था और जांच शुरू कर दी थी। अब उसी मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए प्रिंकल को गिरफ्तार किया गया है।
 
गुरविंदर सिंह प्रिंकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है और अक्सर अपने वीडियो व पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहता है। वह जूते के कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। प्रिंकल का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है। करीब 9 महीने पहले उसकी दुकान पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वह खुद घायल हो गया था। उस घटना के बाद भी प्रिंकल चर्चा में रहा था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!