सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों को लेकर वेरका ने दी सफाई, दिया यह बयान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 May, 2022 06:57 PM

verka clarified regarding the viral videos on social media

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियों जिसमें एक व्यक्ति दूध के भरे टब में नहाते हुए दिखाया गया, जिसको कुछ शरारती तत्वों द्वारा उस वीडियों को वेरका का नाम देकर बदनाम करने की साजिश रची गई है।

लुधियाना (मोहिनी): कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियों जिसमें एक व्यक्ति दूध के भरे टब में नहाते हुए दिखाया गया, जिसको कुछ शरारती तत्वों द्वारा उस वीडियों को वेरका का नाम देकर बदनाम करने की साजिश रची गई है। जिसका संज्ञान लेते हुए वेरका मिल्क प्लांट के जनरल मैनेजर रूपिन्द्र सिंह सेखों ने एक प्रैस वार्ता में इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि यह वीडियों वेरका मिल्क प्लांट की नहीं है, बल्कि टर्की की है, जो 2 वर्ष पुरानी है। उन्होंने कहा कि वेरका किसानों की ही संस्था है, जिनके सहयोग से चलती है। राज्य सरकार ने भी इस वायरल वीडियों के मुददे को बड़ी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि दुग्ध ब्रांड वेरका ने इस बात से साफ इन्कार किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही एक कथित वीडियो का वेरका से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर गलत प्रचार करके उसकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। 

सेंखो ने बताया कि कुछ शरारती तत्व वेरका की बढ़ रही साख से परेशान हैं और वेरका का नाम बदनाम करके अपने घटिया इरादों में कामयाब होना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा ने भी इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया है और सरकार की तरफ से तुरंत कार्रवाई की जा रही है और वेरका की छवि खराब करने वालों तक पहुंचने के लिए सरकार से सहयोग ले रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह वीडियो वेरका से कतई संबंधित नही है और यह एक विदेशी वीडियो है। इस संबंध में पुलिस कमिश्रर को शिकायत करके साईबर क्राईम की टीम इसकी गहनता से जांच कर रही है। इस अवसर पर संजीव कुमार गोयल, संदीप सिंह, हरिन्द्र सिंह, संदीप बैनर्जी, मनजीत सिंह व अन्य स्टाफ उपस्थित था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!