केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का बयान, बीजेपी सरकार बनने पर करेंगे ये काम

Edited By Kamini,Updated: 05 Feb, 2022 09:21 PM

union minister hardeep puri s statement bjp government will do these things

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पंजाब को .......

लुधियाना: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पंजाब को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह एक सफेद पेपर लाएंगे जो पंजाब को हुए नुकसान का आकलन करेगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त और माफिया मुक्त पंजाब, शांति और भाईचारा, सभी के लिए रोजगार, समृद्ध किसान, स्वस्थ पंजाब, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि सभी वादे पूरे किए जाएंगे। 

उद्योगों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि रेट सरकार द्वारा नहीं बल्कि जी.एस.टी. परिषद द्वारा तय किए जाते हैं जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री होते हैं और उन्होंने ही रेट तय करने होते हैं। उन्होंने कहा जब उनकी सरकार आएगी तो हम सभी वर्गों के लिए काम करेंगे। पंजाब में नशा एक बड़ा मुद्दा है, इसके अलावा हर तरह के रेत माफिया को खत्म कर पंजाब में शांति लाई जाएगी और रोजगार के अवसर पैदा कर और किसानों को समृद्ध बनाकर एक स्वस्थ पंजाब का निर्माण किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!