मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना...अवैध संबंधों ने उजाड़ दिया घर, वीडियो में गर्लफ्रेंड के बारे में खोले बड़े राज

Edited By Urmila,Updated: 24 Aug, 2026 04:04 PM

unexpected happened to young man reveals big secrets about girlfriend

जालंधर में एक और हंसता-खेलता परिवार अवैध संबंधों के कारण उजड़ गया।

जालंधर (महेश): जालंधर में एक और हंसता-खेलता परिवार अवैध संबंधों के कारण उजड़ गया। जंडू सिंघा में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जंडू सिंघा निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई है। मरने से पहले उक्त व्यक्ति ने एक वीडियो बनाकर अपने माता-पिता को भेजा और अपनी गर्लफ्रेंड और उसके परिवार के बारे में कई बड़े खुलासे किए। इसके साथ ही उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने हैरान करने वाले बड़े राज खोले और न्याय की गुहार लगाई। वीडियो में बोलते हुए उसने अपने माता-पिता से माफी मांगकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। माफी मांगते हुए दविंदर ने कहा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।

वीडियो और सु'साइड नोट में गर्लफ्रेंड के बारे में बड़ा खुलासा

मौत से पहले बनाए गए वीडियो में दविंदर सिंह ने कहा कि 2019 से उसकी दोस्ती जंडू सिंघा निवासी तनवीर कौर से थी, जिसकी शादी जसकरण नाम के व्यक्ति से हुई है। उसकी दो बेटियां भी हैं। खुलासा करते हुए उसने कहा कि तनवीर कौर उसे लगातार शादी करने की धमकी दे रही थी।

Viral Video

सुसाइड नोट में यह भी खुलासा करते हुए दविंदर ने कहा कि अगर उसने उससे बात करना बंद कर दिया, तो वह उसे दवा खाकर आत्महत्या करने की धमकी देती थी। तनवीर कौर का मायका परिवार मजीठा में रहता है। दविंदर ने आगे कहा कि दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने, जिससे दोनों की एक बेटी हुई। आगे एक बड़ा खुलासा करते हुए दविंदर ने कहा कि उसने तनवीर कौर को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। फिर उसने पूरी बातचीत तनवीर कौर की सास को बताई।

Viral Video

आगे लिखते हुए दविंदर ने कहा कि उसे तनवीर कौर के देवर नवजोत सिंह से भी लगातार धमकियां मिल रही थीं। उसने कहा कि उसका देवर नवजोत सिंह पंजाब पुलिस का कर्मचारी है। दविंदर ने कहा कि उसके फोन में सारे सबूत, फोटो और रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जो उसने अपने माता-पिता को दे दिए हैं। आखिर में उसने अपनी मौत के लिए नवजोत सिंह, तनवीर कौर के पति जसकरन सिंह और तनवीर कौर की बहन काजलप्रीत कौर को जिम्मेदार ठहराया है। इंसाफ की गुहार लगाते हुए दविंदर ने कहा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर दें और मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर इंसाफ दिलाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!