ANTF की बड़ी कार्रवाई: 5.10 करोड़ की हेरोइन, पिस्टल व कारतूस सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 18 Apr, 2026 04:19 PM

two smugglers arrested with heroin

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) लुधियाना रेंज को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

लुधियाना (गणेश/सचिन): पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) लुधियाना रेंज को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर के नजदीकी इलाके में की गई रेड के दौरान दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एएनटीएफ के डीएसपी अजय वर्मा ने बताया कि टीम को इनपुट मिला था कि दो तस्कर भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई देने के लिए एक गांव के पास पहुंचने वाले हैं। सूचना की पुष्टि के बाद तुरंत टीम गठित कर दबिश दी गई और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान बॉर्डर से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाते थे और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह और किरणदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जगरूप सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं और वह खुद भी नशे का आदी बताया जा रहा है।

डीएसपी अजय वर्मा ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनसे कई अहम खुलासे होने की संभावना है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!