दो सगे भाइयों ने रॉड से पीट-पीट कर लड़की का किया कत्ल, सामने आई बड़ी वजह

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Jan, 2021 01:21 PM

two real brothers killed the girl after beating her with a rod

उसकी बेटी गांव मल्लांवाला में अपनी बुआ के पास रहती थी...

संगत मंडी (मनजीत): गांव मल्लांवाला में पुरानी रंजिश के कारण अपनी बुआ के घर रहती लड़की को कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मार दिया। पुलिस की तरफ से इस मामले में गांव के ही दो सगे भाइयों समेत तीन व्यक्तियों विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। सहायक थानेदार गुरमेज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक लड़की गगनदीप कौर की मां रणजीत कौर पत्नी मनजीत सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि उसकी बेटी गांव मल्लांवाला में अपनी बुआ के पास रहती थी।

उक्त ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही मनदीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह, संदीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह और अजायब सिंह पुत्र लीलू सिंह निवासी नरूआना ने उसकी लड़की की रॉड के साथ मारपीट कर उसे डब्बवाली मंडी छोड़ आए।

उन्होंने बताया कि गंभीर जख्मी लड़की को इलाज के लिए लंबी के अस्पताल में दाख़िल करवाया गया, जहां उसकी 28 जनवरी को मौत हो गई। पुलिस की तरफ से शिकायतकर्ता के बयानों और उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कत्ल का मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!