सीमावर्ती क्षेत्रों के पीड़ित परिवारों के लिए भिजवाई 549वें ट्रक की राहत सामग्री

Edited By swetha,Updated: 18 Jan, 2020 08:15 AM

truck relief material punjab kesari

पाकिस्तान की सीमा के साथ लगते पंजाब तथा जम्मूृ-कश्मीर के गांवों पर हर समय खतरे के बादल छाए रहते हैं।

जालंधर(जोगिंद्र संधू):पाकिस्तान की सीमा के साथ लगते पंजाब तथा जम्मूृ-कश्मीर के गांवों पर हर समय खतरे के बादल छाए रहते हैं। ये गांव अक्सर सीमापार से आने वाले आतंकवादियों तथा गोलीबारी का निशाना बनते हैं, जिस कारण अतीत में यहां रहने वाले परिवारों को भारी नुक्सान सहन करना पड़ा। इसके साथ ही इन क्षेत्रों के लोगों को अपने काम-धंधों में बड़ी मुश्किल आती है तथा मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ता है।

आतंकवाद पीड़ितों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने के लिए पंजाब केसरी पत्र समूह द्वारा चलाई जा रही एक विशेष मुहिम के तहत गत दिनों 549वें ट्रक की राहत सामग्री जिला गुरदासपुर के सीमावर्ती परिवारों के लिए भिजवाई गई थी।इस बार की सामग्री का योगदान श्री जगदम्बा आश्रम अंध विद्यालय समिति श्रीगंगानगर तथा डा. हरिचंद पिंगला आश्रम समाना के सहयोग से दिया गया था। सामग्री भिजवाने के इस पवित्र कार्य में जगदम्बा आश्रम के परमहंस स्वामी ब्रह्म देव जी महाराज का विशेष आशीर्वाद था। इसके अलावा उनके मुख्य सेवक श्री सीताराम गुप्ता, रमन गुप्ता, शशि गुप्ता, डॉली गुप्ता, अक्षित, गीतांश तथा डा. शाम लाल ने भी सराहनीय योगदान दिया।

पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य सम्पादक श्री विजय कुमार चोपड़ा जी द्वारा जालंधर से प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किए गए इस ट्रक की सामग्री में 300 रजाइयां, 300 कम्बल, 100 थैली आटा, 200 थैली चावल (प्रति थैली 10 किलो) शामिल थे। ट्रक रवाना करते समय जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरिंद्र शर्मा तथा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे।पंजाब केसरी की राहत टीम के प्रमुख योग गुरु श्री वरिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सामग्री के वितरण के लिए जाने वाले सदस्यों में सी.आर.पी.एफ. के रिटायर्ड कर्मचारियों की एसोसिएशन के पंजाब प्रधान सुङ्क्षलद्र सिंह कंडी, ब्राह्मण सभा मुकेरियां के प्रधान राम तिलक लुभाया, सभा के जनरल सचिव विपन शर्मा, सतीश कुमार, कमल सागर मेहता, पंडित देसराज, मंगत राय शारदा, राजन शर्मा, सुमेश शर्मा, केशव शर्मा, राज सिंह तथा सतनाम सिंह भी शामिल थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!