परिवार सहित इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर एजेंट ने लगाया चूना, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 13 Oct, 2025 02:58 PM

travel agent fraud

इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है।

मोगा (आजाद): मोगा जिले के गांव नत्थोके निवासी महिला ने ट्रैवल एजेंट पर परिवार सहित इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बाघापुराना पुलिस द्वारा जांच के बाद कथित आरोपी ट्रैवल एजेंट कमलप्रीत सिंह उर्फ कमलजीत सिंह निवासी बरनाला रोड भदौड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले की जांच सहायक थानेदार लखवीर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में सुखबीर कौर ने कहा कि कथित आरोपी ट्रैवल एजेंट कमलप्रीत सिंह के साथ 2024 में किसी के माध्यम से विदेश जाने की बात हुई, तो उसने कहा कि वह परिवार सहित उन्हें वर्क वीजा पर भेज देगा। जिस पर 15 लाख रुपए खर्चा आएगा। जिस पर हमने कथित ट्रैवल एजेंट को अपने परिवार के सभी सदस्यों के पासपोर्ट तथा अन्य दस्तावेज जमा करवाने के साथ-साथ उन्हें 7 लाख 27 हजार 670 रुपए दे दिए।

उसने कहा कि जल्दी ही सारे परिवार को वह इंग्लैंड भेज देगा, लेकिन बाद में वह टालमटोल करने लगा। इस तरह हमारे साथ धोखाधड़ी की। जिस पर हमने पंचायत के माध्यम से बात की और कहा कि वह हमारे पैसे वापस कर दे, लेकिन उसने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच डी.एस.पी. बाघापुराना को करने का आदेश दिया। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष पेश करने के लिए बुलाया।

जांच के बाद शिकायतकर्त्ता के आरोप सही पाए जाने पर कथित ट्रैवल एजेंट के खिलाफ उक्त मामला दर्ज किया गया। सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने बताया कि कथित ट्रैवल एजैंट को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने और कितने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!