3rd Floor पर काम कर रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, ऐसे खींच ले गई मौ'त

Edited By Kamini,Updated: 08 Dec, 2023 07:06 PM

tragic accident laborer dies after falling from 6th floor

लुधियाना के शाहपुर रोड पर निर्माणाधीन इमारत की 6वीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।

लुधियाना (ऋषि): थाना डिवीजन नं. 2 के इलाके शाहपुर रोड़ पर निर्माणाधीन मॉल में एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल पर ए.सी. की पाइप फिट करते समय नीचे गिरने से 19 साल का युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने पिता गुरदेव राम के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया कि बेटा 2 महीने से उक्त जगह पर काम कर रहा था। वीरवार को काम करते समय नीचे गिर गया, जिसे लहूलुहान अवस्था में साथ काम करने वालो ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!