काल बनी रफ्तार: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पल्सर सवार को मारी जोरदार टक्कर, व्यक्ति ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Edited By Kalash,Updated: 06 Jun, 2026 10:03 AM

tractor trolley hit bike rider death

साहनेवाल इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को ऐसी जोरदार फेंट मारी कि उसकी जान ही ले ली।

लुधियाना (राज): साहनेवाल इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को ऐसी जोरदार फेंट मारी कि उसकी जान ही ले ली। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए आखिरकार उस ने दम तोड़ दिया। इस खौफनाक हादसे के बाद बेरहम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।इधर, थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत एक्शन लेते हुए अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य पुख्ता सबूतों को खंगाला जा रहा है और फरार चालक को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती 5 जून को यह खौफनाक हादसा उस समय हुआ जब न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल का रहने वाला अमृतपाल (करीब 40 वर्ष) अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर किसी निजी काम को निपटाकर वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मौत बनकर आई एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमृतपाल सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर पर बेहद गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ अमृतपाल को आनन-फानन में इलाज के लिए लुधियाना के एसपीएस (SPS) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उसकी सांसों की डोर टूट गई। इस हादसे ने पूरे परिवार को वो जख्म दिया है जो कभी नहीं भर सकता। 

मृतक अमृतपाल की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी, लेकिन अभी तक उसके घर में कोई संतान नहीं थी। परिवार अभी किलकारियों गूंजने की उम्मीद लगाए बैठा था कि किस्मत ने यह क्रूर मजाक कर दिया। मृतक के भाई करमवीर ने बताया कि 5 जून को उनकी माता ने फोन कर इस भयानक एक्सीडेंट की सूचना दी थी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन तब तक अमृतपाल जिंदगी की जंग हार चुका था। हादसे को अंजाम देने के बाद भले ही शातिर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भागने में कामयाब रहा, लेकिन वह कानून की नजरों से नहीं बच पाएगा। आरोपी की यह करतूत इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई है। पीड़िता परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि हत्यारे चालक को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!