Tik-TOK पर की एक गलती ने तबाह कर दी लड़की की सारी जिंदगी, ऐसा रचा गंदा खेल

Edited By Vatika,Updated: 02 Jan, 2021 05:23 PM

tik tok video viral

जीरकपुर पुलिस की तरफ से लड़की की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर

जीरकपुर (मेशी): जीरकपुर पुलिस की तरफ से लड़की की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपों के तहत एक नौजवान के खिलाफ केस दर्ज करने का मामला सामने आया है। 

थाना ज़ीरकपुर के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर राजपाल सिंह गिल ने बताया कि लड़की ने शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले सोशल मीडिया टिक-टॉक के जरिए एक नौजवान उसे फॉलो करके बातचीत करने लग पड़ा। उक्त व्यक्ति की आई.डी मनप्रीत -377 के नाम पर थी और उसने ख़ुद को कनाडा निवासी बताया था लेकिन कुछ समय बाद लड़की को पता लगा कि उक्त व्यक्ति फर्जी आई. डी. बना कर उसे मूर्ख बना रहा है।

जिसने बाद में अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने गुरविन्दर सिंह निवासी गुरुहरसहाए, फ़िरोज़पुर को गिरफ्तार करते उसके खिलाफ केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!