साले की शादी के लिए उठाए कर्ज ने तबाह किया परिवार! होश उड़ा देगी खबर

Edited By Kalash,Updated: 11 Jun, 2026 05:06 PM

man commit suicide due to debt

थाना सरहिंद के अधीन आते गांव दालो माजरा में साले और सास से परेशान होकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

फतेहगढ़ साहिब (विपन): थाना सरहिंद के अधीन आते गांव दालो माजरा में साले और सास से परेशान होकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान गांव दालो माजरा के रहने वाले जोगिंदर चौहान के रूप में हुई है। मृतक के पिता सुरेश चौहान ने बताया कि उनके बेटे ने ये कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें सास और साले द्वारा तंग-परेशान करने का जिक्र है। 

थाना सरहिंद के सहायक थानेदार मान सिंह के अनुसार जोगिंदर ने अपने साले की शादी के लिए 2 लाख रुपये का कर्ज लिया था। उसके साले ने पैसे वापिस नहीं किए और सास के साथ मिलकर जोगिंदर की मारपीट भी की। इसी परेशानी के कारण उसने 6 जून 2026 को सरहिद-पटियाला रोड पड़ते गांव आदमपुर के पास नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने मृतक का शव 10 जून को पटियाला में जय नगर के पास नहर से बरामद किया था। पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने साले गुरप्रीत सिंह और सास सोमा के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!