Punjab का ये महंगा Toll Plaza हुआ फ्री

Edited By Kamini,Updated: 09 Nov, 2024 09:25 PM

this expensive toll plaza of punjab became free

पंजाब के सबसे महंगा टोल प्लाजा के फ्री होने की खबर मिली है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के सबसे महंगा टोल प्लाजा के फ्री होने की खबर मिली है। लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर समराला के घुलाल गांव स्थित टोल प्लाजा को टोल कर्मचारियों ने खाली करा लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, टोल प्लाजा के मैनेजर द्वारा कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं देने और अन्य मांगों को लेकर टोल कर्मचारियों ने टोल प्लाजा को फ्री कर दिया है। इस विरोध प्रदर्शन में टोल प्लाजा स्टाफ के साथ BKU कादियां के सदस्य भी शामिल हुए। घुलाल टोल प्लाजा पर काम करती लड़कियों सहित 50 से अधिक कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और टोल प्लाजा को फ्री कर दिया। टोल प्लाजा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पहले टोल मैनेजर छुट्टी पर चले गए और नए मैनेजर ड्यूटी पर आ गए।

कर्मचारियों ने कहा कि 6 अक्टूबर को घुलाल टोल प्लाजा पर एक नई कंपनी आई और एक नया मैनेजर भी आया, जिसके बाद मैनेजर द्वारा टोल प्लाजा के सभी कर्मचारियों को परेशान किया गया। समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों के उचित अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं और सवाल पूछने पर पुलिस की धमकी दी जा रही है।

टोल प्लाजा स्टाफ के सदस्यों का आरोप है कि दिवाली के मौके पर टोल मैनेजर ने स्टाफ को सिर्फ 500 रुपये दिए, जबकि हर साल दिवाली पर स्टाफ को कंपनी की ओर से अच्छा बोनस मिलता है। इन्ही मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा टोल प्लाजा फ्री कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यही नहीं कर्मचारियों ने कहा कि, यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!