Punjab : 500 मीटर के दायरे में जरा बचकर! लग गया यह Ban

Edited By Urmila,Updated: 08 Sep, 2025 05:53 PM

this ban was imposed within a radius of 500 meters

500 मीटर के क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थान को ड्रोन-निषेध क्षेत्र घोषित किया है।

मालेरकोटला (भूपेश) : जिला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त विराज एस. तिड़के ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उप-जेल मालेरकोटला के आसपास 500 मीटर के क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थान को ड्रोन-निषेध क्षेत्र घोषित किया है।

ये आदेश मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर, मालेरकोटला जिले में स्थित उप-जेल मालेरकोटला की हर पहलू से सुरक्षा सुनिश्चित करने और मालेरकोटला उप-जेल के आसपास 500 मीटर के क्षेत्र में ड्रोन की आवाजाही को रोकने के लिए ड्रोन-निषेध क्षेत्र घोषित करने के लिए जारी किए गए हैं। ये आदेश 01 नवंबर 2025 तक लागू रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!