Edited By Kalash,Updated: 21 Apr, 2026 02:16 PM

तपा-ढिलवां रोड पर स्थित गैस एजेंसी के पास आज सुबह एक बहुत ही दुखद हादसा हुआ
तपा मंडी (शाम, गर्ग): तपा-ढिलवां रोड पर स्थित गैस एजेंसी के पास आज सुबह एक बहुत ही दुखद हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सिमरनजीत कौर पत्नी हरदेव सिंह निवासी ढिलवां के रूप में हुई है, जो अपने ससुर गुरमेल सिंह के साथ स्कूटी पर सवार थी और दोनों सुविधा केंद्र से अपने गांव लौट रहे थे।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बैलेंस बिगड़ गया और सिमरनजीत कौर स्कूटी से गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। हादसा इतना भयानक था कि उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरमेल सिंह भी हादसे में घायल हो गया और उसे तुरंत मिनी सहारा क्लब एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल तपा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज बलजीत सिंह ढिल्लों अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
घटना का पता चलते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरनाला के मोर्चरी रूम में भेज दिया गया। ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया, लेकिन लोगों के मुताबिक ट्रक को आगे रोक लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here