Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Apr, 2025 06:46 PM

सीनियर एडवोकेट और पंजाब के पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया के घर में कुछ दिन पहले हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को बीते दिन दिल्ली पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
जालंधर (जतिंदर भारद्वाज): सीनियर एडवोकेट और पंजाब के पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया के घर में कुछ दिन पहले हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को बीते दिन दिल्ली पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
आज उसे जालंधर लाकर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट आकाशदीप सिंह मलवई (जे.एम.आई.सी) की अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील की मदद से आरोपी की 10 दिन की रिमांड की मांग की गई थी, लेकिन अदालत ने 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर करते हुए आरोपी को पुलिस की हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया। अब आरोपी सैदुल अमीन को 20 अप्रैल को रिमांड समाप्त होने के बाद दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।