Edited By Urmila,Updated: 08 Apr, 2025 11:24 AM

भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर देर रात हुए ग्रेनेड हमला हुआ है। इस हमले के बाद भाजपा नेता रवनीत बिट्टू व अश्विनी शर्मा मनोरंजन कालिया के घर उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे हैं।
पंजाब डेस्क: भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर देर रात हुए ग्रेनेड हमला हुआ है। इस हमले के बाद भाजपा नेता रवनीत बिट्टू व अश्विनी शर्मा मनोरंजन कालिया के घर उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने आप सरकार पर घेरा है। उन्होंने कहा कि कभी पंजाब में ग्रेनेड नहीं आए थे। अब तो ग्रेनेड आम हो गए जैसे खिलौने की दुकान होती है। कभी पुलिस चौकी , पुलिस स्टेशन, पुलिस वाले की गाड़ी या कहीं और ग्रेनेड फटे। दूसरी बात यह कि मनोरंजन कालिया अकेले बीजीपी के नहीं सारे पंजाब के सबसे सीनियर लीडरों में से एक नेता हैं। यह मनोरंजन कालिया उस समय के हैं जब पंजाब में काला दौरा था। यह सीनियर लीडर कालिया ही पंजाब में अमन शांति लेकर आए थे।
रवनीत बिट्टू ने कहा कि मनोरंजन कालिया जब आज चंडीगढ़ से आए तो करीब 10 बजे आराम कर रहे थे तो तभी बाहर से जोरदार धमाके की आवाज आई तो मनोरंजन कालिया ने सोचा कि ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ यहां धमाका कैसे हो सकता है साथ ही तो पुलिस स्टेशन हैं लेकिन जब उनका ड्राइवर भागता हुआ आया और बताया कि बम धमाका हुआ है। भाजपा नेता बिट्टू ने कहा कि बम धमाके दौरान गाड़ी के शीशे टूट गए, ड्राइंग रूम में, रसोई घर व कमरे में लगे शीशे भी टूट गए व मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए।
वहीं मनोरंजन कालिया ने पुलिस को टेलीफोन किया लेकिन कोई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौके पर नहीं पहुंचा। यह वह सीनियर व्यक्ति है जो पंजाब में अमन शांति लेकर आए। बीजीपे के सीनियर लीडर हैं जिनके खिलाफ सोची-समझी साजिश है। उनके घर में ग्रेनेड फैंक कर गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सोचने वाली बात है कि नशा बेचने वालों के पास ग्रेनेड कहां से आते हैं। आज पंजाब में ऐसी घटिया कारगुजारी की जा रही है। पंजाब इस समय जल रहा है। कल हालात देखे हैं कि पंजाब का चुना हुआ मुख्यमंत्री बच्चे जैसे साथ बैठा है। जो दिल्ली से फेल होकर आए हैं सिसौदिया वह हेडमास्टर बनाए हुए हैं। इस दौरान रवनीत बिट्टू ने आप सरकार पर तंज कसे। आए दिन पुलिस में तबादले किए जा रहे हैं। पुलिस वाले नशे के साथ पकड़े जा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कालिया से बातचीत कर हाल पूछा।
रवनीत बिट्टू ने कहा कि आज ऐलान करता हूं 3 बजे से लेकर भाजपा हर मंडल में सरकार का पुतला फूकेंगी। पंजाब में और जालंधर में बहुत बड़े स्तर पर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब को दुश्मन की आंख से देखेगा उसकी आंख निकाल लेंगे। वह शहीद परिवार से हैं। पंजाब में खून नहीं बहने देंगे। उनके परिवार ने खून बहाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को फिक्र करने की जरूरत नहीं। भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने कहा कि थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बड़ा विरोध करेंगे।
बता दें कि देर रात भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक किया गया है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं मनोरंजन कालिया ने बताया कि ई-रिक्शा में आए 2 व्यक्तियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले की घटना को लेकर आप कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी पहुंचे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here