जालंधर में बेखौफ हुए चोर! एक ही रात में 4 दुकानों को बनाया निशाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 May, 2026 07:05 PM

thieves run rampant in jalandhar four shops targeted in a single night

महानगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है। ताजा मामला शहर की एक व्यस्त मुख्य सड़क से सामने आया है, जहां चोरों ने एक ही रात में 3 से 4 दुकानों को निशाना बनाकर एयर कंडीशनर के बाहरी...

जालंधर : महानगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है। ताजा मामला शहर की एक व्यस्त मुख्य सड़क से सामने आया है, जहां चोरों ने एक ही रात में 3 से 4 दुकानों को निशाना बनाकर एयर कंडीशनर के बाहरी यूनिट्स से तांबे की पाइपें, वायरिंग और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

हैरानी की बात यह है कि जिन दुकानों में चोरी हुई, वे सभी मुख्य सड़क पर स्थित हैं, जहां रातभर वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। प्रभावित दुकानों में ‘कनाडा’, ‘रमन स्पोर्ट्स’ और ‘भरत स्टोर’ जैसी प्रमुख दुकानें शामिल हैं।

दुकानदारों के अनुसार, सुबह जब उन्होंने दुकानें खोलीं तो AC यूनिट्स के साथ छेड़छाड़ और सामान गायब मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की PCR टीम ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि कुछ दुकानों के CCTV कैमरे रात के समय काम नहीं कर रहे थे। चोरों ने इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए बड़ी आसानी से चोरी को अंजाम दिया।
 
फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं व्यापारियों ने प्रशासन से इलाके में रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!